शराब के नशे में घर में घुसा, महिला व बेटी को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा इलाके में बृहस्पतिवार को पड़ोसी युवक ने शराब के नशे में 80 साल की बुजुर्ग महिला व उसकी 35 साल की विधवा बेटी को बुरी तरह पीटा।
पुलिस ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक सविता (35) अपनी मां प्रेमवती शर्मा (80) और 15 साल के बेटे के साथ गली नंबर-5, बलबीर नगर में रहती है।
सविता विधवा है, घर का खर्च पूरा करने के लिए वह अपने घर पर एक फ्लोर और बनाकर किराये पर देना चाहती हैं।
बीच-बचाव कराने आई 80 साल की मां को भी पीटा
इसी बात पर पड़ोसी राजेश परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार को शराब के नशे में आरोपी सविता के मकान में घुस गया और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव कराने आई प्रेमवती को भी आरोपी ने पीटा।
खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश को दबोच लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर आरोपी जीटीबी अस्पताल से फरार हो गया।
शुक्रवार को पुलिस ने दुबारा आरोपी को दबोचा। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।