{"_id":"63184059f2254324af4ec121","slug":"drugs-catching-case-on-the-orders-of-the-ministry-of-home-affairs-the-first-major-action-on-drugs-under-uapa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1200 करोड़ की ड्रग्स पकड़ने का मामला: गृहमंत्रालय के आदेश पर यूएपीए के तहत ड्रग्स को लेकर पहली बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 करोड़ की ड्रग्स पकड़ने का मामला: गृहमंत्रालय के आदेश पर यूएपीए के तहत ड्रग्स को लेकर पहली बड़ी कार्रवाई
Wed, 07 Sep 2022 12:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:38 PM IST
सार
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री ने नारको-टेरिज्म को रोकने लिए सख्त आदेश दिए थे, ताकि आतंकवाद को रोका जा सके। इसके तहत दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के तहत तीन मामला दर्ज किए है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम की कार्रवाई
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर आतंकवाद विरोधी रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत ड्रग्स को लेकर पहली बार कार्रवाई की है। केंद्रीय गृहमहंत्री के निर्देश पर ही ड्रग्स को लेकर यूएपीए के तहत देश में पहला मामला दर्ज किया गया है। पहली बार ही में ही दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अफगानिस्तान से ड्रग्स मंगवाकर भारत में आतंकवाद को फैला रही है।
आईएसआई के इशारे पर ड्रग्स अफगानिस्तान से ईरान जाती थी। ईरान से भारत के विभिन्न बंदरगाहों पर आती हैं। बंदरगाहों से दिल्ली व यूपी लाकर देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई की जाती है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री ने नारको-टेरिज्म को रोकने लिए सख्त आदेश दिए थे, ताकि आतंकवाद को रोका जा सके। इसके तहत दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के तहत तीन मामला दर्ज किए है।
इनमें यूएपीए के तहत मामला गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई के खिलाफ आतंक फैलाने को लेकर दर्ज किया गया है। लारेंस बिश्रोई ने हाल ही में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई थी। यूएपीए का दूसरा मामला गुरूग्राम के गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ दर्ज किया था। कौशल चौधरी पंजाब के देवेंद्र बांबहिया गिरोह का साथ दे रहा है। यूएपीए के तहत तीसरा मामला ड्रग्स बेचकर आतंकवाद फैलाने को लेकर दर्ज किया गया है। सभी मामले स्पेशल सेल की लोधी कॉलोनी यूनिट में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार नारको-टेरिज्म पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अफगानी नागरिकों मुस्ताफा स्टानिकजई(23) और रहीमुल्लाह रहीमी(44) को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईएसआई ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए ड्रग्स की बड़े पैमाने पर सप्लाई करना शुरू कर दिया है। हाल ही में गुजरात में भी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई थी।

दिल्ली पुलिस की दो वर्ष से थी नजर
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुस्तफा काबुल व रहीमुल्लाह कंधार का रहने वाला है। वर्ष 2020 में ईयू4एमडी को लेकर एक रिपोर्ट तैयारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि अफगान ड्रग व्यापार में शामिल लोगों के बीच अफगानिस्तान के मध्य हाईलैंड्स में स्थित जंगल में उगने वाला इफेड्रा के पौधे इफेड्रिन की तस्करी बढ़ रही है। इससे एमफैटामाइन बनती है।
इसके अलावा पिछले तीन सालों से लगातार अफगानिस्तान के रास्ते भारत पहुंच रही ड्रग्स को लेकर भी इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन स्पेशल सेल की टीम चला रही थी। एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में विनोद कुमार बडोला की विशेष टीम गठित की गई। इस टीम को सूचना मिली थी कि दो अफगानी नागरिक ड्रग्स की एक बड़ी खेप के साथ 3 सितम्बर को लग्जरी कार से जैतपुर, दिल्ली आएंगे। यहां से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार ड्रग्स बरामद कर ली।
सिलिका के बैग में एमफैटामाइन लेकर आए थे
आरोपियों के कब्जे से 16 बैग मिले। इनमें सफेद क्रिस्टलीय सामग्री बरामद की गई। जांच मं पता लगा कि 16 बैगों में से 9 में एमफैटामाइन थी। इन बैगों में 311.4 किलो एमफैटामाइन थी। इसको सिलिका के निशान वाले बैगों में छुपाया गया था, क्योंकि एमफैटामाइन और सिलिका दिखने में एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं। इनमें अंतर करना आसान नहीं है।