फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drug smuggler gang leader arrested by Delhi Police from Bihar

ड्रग तस्कर गिरोह के सरगना को बिहार से दबोचा, दिल्ली पुलिस ने रखा हुआ था एक लाख का इनाम

Tue, 14 Jan 2020 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jan 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler gang leader arrested by Delhi Police from Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह सरगना को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुजफ्फरपुर, बिहार से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी व बिहार में कई दिनों तक दबिश दी थी।  

विज्ञापन


डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार स्पेशल सेल की टीम ने मालदा, पश्चिम बंगाल निवासी बाजलूर रहमान (28) और मोहम्मद अबू बकर सिद्दीकी (24) को 18 सितंबर, 2018 को गिरफ्तार किया था। ये ट्रक से हेरोइन की सप्लाई करते थे। इनके ट्रक से बढ़िया क्वालिटी की 10.5 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्हें हेरोइन की खेप गुवाहाटी (असम) में सैदुल शेख ने दी थी। इस खेप को दिल्ली में सप्लाई करना था। 
विज्ञापन


सैदुल शेख को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई जगह छापा मारा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। तब दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने सैदुल शेख को मुजफ्फरपुर, बिहार से नौ जनवरी को गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया। सैदुल के परिवार का बिहार में रेडीमेड गारमेंट का व्यवसाय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2.8 करोड़ की हेरोइन संग नाइजीरियन महिला गिरफ्तार

नाइजीरियन मूल की एक महिला को 400 ग्राम हेरोइन के साथ बिंदापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला से बरामद हेरोइन की कीमत करीब 2.8 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस महिला के सहयोगियों की तलाश कर रही है। 

जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान विकासपुरी निवासी बेला के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले एक साल से हेरोइन की तस्करी कर रही है। उसके एक सहयोगी अबोसो ने हेरोइन की खेप दी थी जिसे उसे बेचना था। उसे आरोपी के घर का पता नहीं मालूम है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को एक स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया था कि वह उत्तम नगर इलाके में ड्रग की सप्लाई करने आने वाली है। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। वह एक साल से ड्रग तस्करी से जुड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed