{"_id":"69e4fe5fb35e3694860cd9e8","slug":"drug-racket-busted-with-mdma-worth-rs-1-crore-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132979-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एक करोड़ की एमडीएमए के साथ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एक करोड़ की एमडीएमए के साथ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश
विज्ञापन
- दो नाइजीरियाई समेत चार गिरफ्तार, तिलक नगर में चल रहा था नेटवर्क
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पश्चिमी दिल्ली में सक्रिय एक बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा करते हुए दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 90 ग्राम एमडीएमए बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह (38), मुकेश कुमार उर्फ विक्की (38), नाइजीरियाई नागरिक मैनकेबो डेविड (25) और एमिका इमेनुअल (41) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 37,500 रुपये नकद, तीन इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, 112 पैकिंग पाउच और दो स्कूटी भी बरामद की गई हैं। संयुक्त आयुक्त धीरज कुमार के अनुसार, पुलिस को तिलक नगर और आसपास के इलाकों में ड्रग्स सप्लाई की सूचना मिली थी। इसके बाद 6 अप्रैल को छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि गुरमीत सिंह इस रैकेट का मास्टरमाइंड है, जो अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर एमडीएमए की सप्लाई करता था। वहीं, नाइजीरियाई आरोपी सप्लायर की भूमिका निभा रहे थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।