{"_id":"5ce9b74dbdec220775594c29","slug":"drug-control-department-raids-on-two-hookah-bars-in-gurugram-flavored-tobacco-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हुक्का बार पर औषधि नियंत्रण विभाग की छापामारी, बड़ी संख्या में फ्लेवर तंबाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हुक्का बार पर औषधि नियंत्रण विभाग की छापामारी, बड़ी संख्या में फ्लेवर तंबाकू बरामद
Sun, 26 May 2019 03:14 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 May 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि नियंत्रण विभाग ने शुक्रवार देर रात सेक्टर-29 में हुक्का बार व पब में छापामारी की है। विभाग ने ई-हुक्का सहित फ्लेवर तंबाकू बरामद किया है। विभाग ने इन्हें सील कर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की लैब में जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने औषधि नियंत्रण विभाग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
औषधि नियंत्रण विभाग ने सूचना के आधार पर सेक्टर-29 स्थित पब व बार में पुलिस टीम के साथ छापामारी की। इस दौरान एसओआई हॉस्पिटैलिटी व मैसर्स पॉज ब्रेवरी एवं पब में ई सिगरेट व फ्लेवर हुक्का ग्राहकों को परोसा जा रहा था। टीम ने एक बोतल लिब्विड पकड़ी, अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे 50 हुक्के भरे जा सकते हैं। टीम ने इसे कब्जे में लिया। टीम ने जांच के दौरान मौके से अनेक फ्लेवर का तंबाकू कब्जे में लिया। अधिकारियों के मुताबिक, यहां से तरल पदार्थ के रूप में कुछ अन्य फ्लेवर के मिले हैं जो नशे के लिए प्रयोग किए जाते हैं। इस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए इन सभी ई सिगरेट व फ्लेवर तंबाकू को सील कर लिया।
विज्ञापन
पहले दो को हो चुकी है सजा
शहर में पब व बार की आड़ लेकर ई-सिगरेट व फ्लेवर तंबाकू परोसने पर दो लोगों को सजा करवाई जा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, फ्लेवर तंबाकू परोसने पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बैन लगाया हुआ है। बैन के बावजूद भी शहर में यह कार्य चल रहा है। सूचना के आधार पर पहले भी कार्रवाई की गई थी और अब भी इस तरह की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
अमनदीप चौहान, औषधि नियंत्रण अधिकारी, गुरुग्राम ने बताया कि, सहायक पुलिस आयुक्त करण गोयल, सेक्टर-29 थाना प्रभारी के साथ मिलकर छापेमारी कर फ्लेवर तंबाकू व ई-सिगरेट पकड़ी हैं। इन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।