{"_id":"96e5b36bb53625666a1146bc9e11dbd4","slug":"drove-the-corporation-will-charge-double-rent-in-shared-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"साझे में दुकान चलाई तो निगम वसूलेगा दोगुना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साझे में दुकान चलाई तो निगम वसूलेगा दोगुना किराया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20-20 साल पुरानी किराया दरों पर चल रही दुकानों से अब नगर निगम ज्यादा किराया वसूलेगा। निगम से आवंटित दुकानों को साझे में चलाने वाले दुकानदारों से भी निगम अब दोगुना किराया लेगा।
विज्ञापन
इसके लिए निगम ने सर्वे करा लिया है। उन्हें नोटिस जारी किये जा रहे हैं। नगर निगम इनसे एक मुश्त पैसा भी जमा कराएगा। महानगर में निगम की करीब साढ़े 21 सौ दुकानें हैं।
विज्ञापन
10-10 साल से निगम ने दुकानों का न तो किराया बढ़ाया और ही किराएदारों की जांच की। ज्यादातर दुकानदारों ने आगे अन्य दुकानदारों को किराएदार बना लिया है। सभी जोन में हुए सर्वे में यह खुलासा हुआ।
विज्ञापन
500 से ज्यादा दुकानों में शिकमी किराएदार या साझेदार पाए गए। नगर निगम ने इन दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। ऐसे दुकानदारों का किराया दोगुना किया जाएगा।