{"_id":"5c215e3fbdec225697311256","slug":"dropped-plaster-from-roof-on-woman-in-private-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में छत से गिरा प्लास्टर, महिला मरीज जख्मी, आए 25 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में छत से गिरा प्लास्टर, महिला मरीज जख्मी, आए 25 टांके
Tue, 25 Dec 2018 04:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में छत से प्लास्टर गिरने के अक्सर मामले देखने को मिलते हैं, लेकिन सोमवार को दिल्ली पुलिस ने राजधानी के एक निजी अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये अस्पताल जनकपुरी के पॉश इलाके में है। यहां उपचाराधीन बुजुर्ग महिला के सिर पर प्लास्टर गिरने से कई टांके भी आए हैं। पीड़ित की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला, उनके परिजन और अन्य मरीजों से पूछताछ करने के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही इस मामले में पुलिस पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
दिल्ली के तिलक नगर निवासी 50 वर्षीय राजेश चुग ने बताया कि 17 दिसंबर को उसकी मां जनक रानी घर में फिसल गईं थी। गंभीर चोट लगने के कारण परिजन उन्हें जनकपुरी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने मरीज को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया। शिकायत में राजेश ने कहा कि उनकी मां को अस्पताल के तीसरे तल पर बने कमरा संख्या-308 में शिफ्ट किया गया। कमरे की दीवार जर्जर होने के कारण सोमवार सुबह नाश्ता देते वक्त अचानक छत का प्लास्टर नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आने से उनकी मां घायल हो गईं। उनके सिर में 25 टांके आए हैं। प्लास्टर से लगी चोट के कारण उनकी मां को दोबारा आईसीयू में ले जाना पड़ा। जब अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की तो किसी ने इस पर ध्यान तक नहीं दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन