फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drop in Brook innocent, death.

नाले में गिरे मासूम की दर्दनाक मौत, हड़कंप

Sat, 22 Nov 2014 07:08 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 07:08 AM IST
विज्ञापन
Drop in Brook innocent, death.

के मुरादनगर स्थित नया नूरगंज लाल पुल के निकट शुक्रवार दोपहर खेलते वक्त नाले में गिरने से मासूम सुबान की मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका के विरुद्ध नारेबाजी कर जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम का घेराव कर लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा, नाले के किनारे दीवार बनवाने और सफाई कराने की मांग की। कॉलोनीवासियों का कहना है कि एक साल के भीतर अब तक नाले में छह मासूमों की डूबने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


नया नूरगंज चौड़ा खड़ंजा लाल पुल के निकट अलीमुद्दीन परिवार समेत रहता है। इस समय उसकी बेटी आसमीना सालभर के बेटे सुबान के साथ ससुराल भोजपुर से अपने मायके आई है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे सुबान खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी तलाशने के बाद पड़ोसी युवक कल्लू की नजर कॉलोनी के बीचोबीच गुजर रहे नाले में पड़ी। उसे शक हुआ कि शायद हरी शर्ट और नीली पैंट पहने कोई बच्चा गंदगी के भरे नाले में पड़ा है। इस पर वहां लोगों का जमावड़ा लग गया।

कूद बचाने के लिए कूद गया नाले में लेकिन...

Drop in Brook innocent, death.

आनन-फानन कल्लू नाले में कूदा और सुबान को निकालकर परिजनों के साथ डाक्टर के यहां ले गया। सुबान की हालत देखकर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबान की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया।

खबर पर कॉलोनी के काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोग प्रशासन और नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए।

पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर-बुझाकर शांत करा दिया। लोगों ने फिर एसडीएम कृष्ण करुणेश का घेराव कर नाले के किनारे दीवार बनवाने और मुआवजा दिलाने की मांग की।

आंदोलन की चेतावनी
मुरादनगर हैंडलूम पावरलूम मजदूर संघ के अध्यक्ष निजाम चौधरी ने 11 हजार और सपा नेता फारूख चौधरी ने पांच हजार रुपये देकर पीड़ित परिवार की मदद की। साथ ही आठ दिन के भीतर नाले के किनारे दीवार न बनवाने पर गैर राजनैतिक मोर्चा बनाकर आंदोलन की चेतावनी दी।

खोया इकलौता बेटा
सुबान की मौत की खबर पर आसमीना गश खाकर गिर गयी। इकलौती संतान खोने के गम में कई बार आसमीना बेहोश हो गई। अलीमुद्दीन और उसकी पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed