फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drone survey of illegal colonies in gurgaon

33 अवैध कॉलोनियों का ड्रोन से कराया सर्वे

Fri, 22 Jan 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 22 Jan 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
drone survey of illegal colonies in gurgaon
अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर परिषद में शामिल 13 गांवों सहित शहर की 33 अवैध कॉलोनियों का प्रशासन ने ड्रोन के जरिये सर्वे कराया है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने अवैध कॉलोनियों के सीमांकन का काम शुरू कर दिया है। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्रदेश सरकार को भेजने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिल्डिंग इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सोहना शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित गुर्जर घाटी, अंबेडकर पार्क पार्ट टू, बंद कॉलोनी पार्ट टू, सोहना ढाणी मार्ग, ईश्वर कॉलोनी, भीमनगर पार्ट टू, आदर्श नगर इन्क्लेव, सुशील नगर पार्ट टू, विश्वकर्मा पार्ट टू, हरिनगर पार्ट टू, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पार्ट चार, न्यू फ्रेंड्स विहार श्रीचंद पेट्रोल ंम्प के पीछे, दुर्गा पार्ट टू, हंस इन्क्लेव, होशियार कॉलोनी, आईटीआई कॉलोनी पार्ट टू, नहर कॉलोनी पार्ट टू, पारस कॉलोनी पार्ट टू और परिषद में शामिल रायसीना, मोहम्मदपुर गुर्जर, रामनगर ढाणी, सोहना ढाणी, गूंडवास, धुनेला, बेरका, सिरसका, लोहटकी, खाईका, बालूदा, लाखूवास, जखोपुर व रायपुर आदि कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास होने के बाद जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी, नाली आदि की सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। इसका दावा नगर परिषद अधिकारी कर रहे हैं।

परिषद अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अवैध कॉलोनियों की जल्द से जल्द सूची भेजने के आदेश दिए हैं। नगर परिषद के सचिव मक्खन लाल अग्रवाल ने बताया कि चिह्नित की गई शहर की 33 अवैध कॉलोनियों के सीमांकन का काम एक सप्ताह में पूरा करके रिपोर्ट सरकार को भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed