{"_id":"e9c12b051b96df3ec70d92c9619d460b","slug":"driving-license-will-now-only-online-only-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिर्फ ऑनलाइन ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिर्फ ऑनलाइन ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
आने वाले दिनों में ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ ऑनलाइन आवेदन से ही बनेगा। फॉर्म भरकर लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया खत्म होने जा रही है।
विज्ञापन
नोएडा में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फरवरी में शुरू की गई है। नोएडा के अलावा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद समेत कई बड़े शहरों में भी इसे शुरू किया गया। बाद में ऑनलाइन फीस जमा करने की भी सुविधा दी गई।
आवेदन और फीस जमा करने के बाद अंगूठे का निशान और फोटो खिंचवाने के लिए दफ्तर आना होता है, लेकिन अब तक एक तिहाई लोग ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। बाकी आवेदक दफ्तर में फॉर्म भरकर ही लाइसेंस बनवाते हैं।
विज्ञापन
अब परिवहन विभाग इस प्रक्रिया को भी खत्म करने जा रहा है। आवेदकों से सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। इसके बाद दिए गए समय पर आकर आवेदक अपना लाइसेंस बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें, कि नोएडा में हर माह 3000 से ज्यादा लर्निंग-लाइसेंस बनता है। एआरटीओ रचना यदुवंशी ने बताया कि लखनऊ में इसे शुरू किया जा चुका है। अब नोएडा में शुरू करने की तैयारी है।
अगर ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की दिक्कत आती है तो किसी एजेंसी की भी मदद लेने पर विचार किया जा सकता है।