{"_id":"69d5394b750e673526077ca2","slug":"driver-turns-liquor-smuggler-in-search-of-quick-money-50-cartons-of-liquor-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131235-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जल्दी पैसा कमाने की चाह में चालक बना शराब तस्कर, 50 कार्टन शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जल्दी पैसा कमाने की चाह में चालक बना शराब तस्कर, 50 कार्टन शराब बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है। पेशे से चालक सुमित जल्दी पैसा कमाने के लिए तस्करी में लिप्त हो गया। फाइनेंस पर पुरानी कार खरीदने के बाद वह बहादुरगढ़ बॉर्डर से अवैध शराब की खेप लाकर द्वारका के विभिन्न इलाके में बेचने लगा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 50 कार्टन शराब और एक कार बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत नारकोटिक्स सेल की टीम गठित की गई थी। टीम ने बॉर्डर के कई एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।
3 अप्रैल को सूचना के आधार पर पुलिस ने उत्तम नगर टर्मिनल के पास घेराबंदी की। इस दौरान फोर्ड फिगो कार में पहुंचे आरोपी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कार से 50 कार्टन शराब बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रणहौला इलाके में रहता है और पहले चालक का काम करता था। कम आय और सीमित शिक्षा के चलते वह इस अवैध धंधे में शामिल हो गया। एक परिचित के संपर्क में आने के बाद उसने शराब तस्करी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।