फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Driver of Bihar MP chandan singh dragged taxi driver for 3 KM in Delhi police chased and stopped the car

Video: दिल्ली में बिहार के सांसद के ड्राइवर ने टैक्सी चालक को 3 KM तक घसीटा, पुलिस ने पीछा कर कार को रोका

Mon, 01 May 2023 08:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 May 2023 08:30 PM IST
सार

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात समय सांसद चंदन सिंह अपनी कार में मौजूद नहीं थे। कार उनका चालक रामाचल चला रहा था। 

विज्ञापन
Driver of Bihar MP chandan singh dragged taxi driver for 3 KM in Delhi police chased and stopped the car
कार की बोनट पर कैब चालक को घसीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के आश्रम से निजामुद्दीन के बीच रविवार देर रात को एक गजब नजारा देखने को मिला। यहां बिहार के नवादा से लोकसभा सांसद चंदन सिंह के कार चालक लग्जरी डिस्कवरी कार से एक टैक्सी चालक को करीब तीन किलोमीटर तक घसीट दिया। टैक्सी चालक गाड़ी के बोनट पर लटका रहा। कार चालक बहुत तेज गति से अपनी गाड़ी को भगाता रहा। 

विज्ञापन

राहगीरों ने यह नजारा देखा तो इसकी वीडियो बना ली। बाद में इसे वायरल कर दिया गया। इस दौरान हजरत निजामुद्दीन पास मौजूद पीसीआर वैन ने युवक को कार के बोनट पर लटका देखा तो पीसीआर उसके पीछे भगा ली। काफी दूर पीछा करने के बाद जाकिर हुसैन मार्ग स्थित मजार के पास आरोपी को जबरन रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के बोनट पर लटके युवक को सकुशल नीचे उतारा गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसकी टैक्सी में कई बार पीछे से टक्कर मारी थी। आश्रम के पास उसने विरोध जताया तो आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे कार से कुचलने का प्रयास किया, लेकिन उसने कार के बोनट पर लटककर अपनी जान बचा ली।

विज्ञापन

मामले में सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने पीड़ित चेतन (30) की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सांसद के आरोपी कार चालक रामाचल (35) को गिरफ्तार कर, कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। रामाचल खुद को बेकसूर बता रहा है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि देर रात करीब 12.12 सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को खबर मिली थी कि एक गाड़ी वाला बोनट पर आदमी बिठाकर भाग रहा है। खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मैसेज को फ्लैश कर दिया गया। इस दौरान पीसीआर कर्मियों ने नजर पड़ने पर आरोपी कार चालक को रुकवा लिया।
 

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात समय सांसद चंदन सिंह अपनी कार में मौजूद नहीं थे। कार उनका चालक रामाचल चला रहा था। हादसे में गनीमत यह रही कि इतनी दूर तक बोनट पर लटके रहने के बाद भी चेतन को चोट नहीं लगी। पुलिस ने उसे सकुशल बचा लिया। वह पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed