सांप देखकर चलते ट्रैक्टर से कूदा ड्राइवर, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह घटना उस समय हुई जब पानी ले जाने वाले ट्रैक्टर-टैंकर का चालक गाड़ी के बोनट पर सांप देखकर पीछे कूदा गया, जिस कारण वह अपने ही वाहन के नीचे आ गया।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अचानक आया सांप, डर के मारे कूदा
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार के पूर्णिया का रहने वाला 24 वर्षीय मुकेश सेक्टर-107 की कंस्ट्रक्शन साइट पर रहता था। वह यहां साइट पर ही एक ठेकेदार का पानी का टैंकर चलाता था।
बृहस्पतिवार देर रात वह बोरिंग से पानी भरकर साइट पर ले जा रहा था। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर के बोनट पर एक सांप आ गया। सांप देखकर दहशत में मुकेश पीछे की तरफ कूद गया।
गाड़ी चालू होने के कारण वह उसके पहिये के नीचे आ गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।