{"_id":"5d906ae08ebc3e015105c163","slug":"driver-injured-and-one-died-during-tractor-accident-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत
Sun, 29 Sep 2019 01:57 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खुर्जा कस्बा स्थित लोधीनगर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार हो गया। खुर्जा की ओर से शटरिंग का सामान लेकर कमौना गांव जा रहा ट्रैक्टर रास्ते में एक ट्रक को ओवरटेक करते समय असंतुलित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पलटने के दौरान गाड़ी से बाहर कूद जाने के कारण चालक सुरेश सिंह की जान बच गई। हालांकि चालाक को भी गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन