{"_id":"5cb2e4e3bdec221473375a3f","slug":"driver-did-obscene-with-girl-in-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस में चालक ने बच्ची से की अश्लील हरकत, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस में चालक ने बच्ची से की अश्लील हरकत, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
Sun, 14 Apr 2019 01:14 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ अश्लील हरकत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुरी इलाके में स्कूल बस में चालक ने छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत की। बच्ची ने घर आकर मां को यह बात बता दी। मां ने चालक को डांटा, तो आरोपी पुलिस से शिकायत न करने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने पॉक्सो व यौन उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज कर 45 वर्षीय बस चालक महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, छह वर्षीय बच्ची परिवार के साथ मयूर विहार में रहती है। वह केंद्रीय विद्यालय में दूसरी कक्षा की छात्रा है। परिवार ने बेटी के स्कूल आने-जाने के लिए प्राइवेट बस लगाई हुई है। बस राजस्थान निवासी महेश कुमार चलाता है। आरोप है कि बुधवार को बच्ची बस से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में चालक महेश ने बस में बच्ची को अकेला पाकर उससे अश्लील हरकत की। बच्ची ने घर पहुंचकर मां को बात बता दी। अगले दिन मां ने चालक को डांटा, तो वह माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगा। परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन