{"_id":"588367644f1c1b701beff9a6","slug":"dress-of-government-employee-can-be-problematic-at-polling-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन पहनी गई ड्रेस बन सकती है मुसीबत, रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन पहनी गई ड्रेस बन सकती है मुसीबत, रखें इन बातों का ध्यान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान में लगे सभी अफसरों और कर्मचारियों को अपनी हद पार न करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अफसर-कर्मचारी ने किसी पार्टी के प्रति अपना मोह दिखाया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई भी अफसर या मतदानकर्मी ऐसी ड्रेस न पहनें, जिससे किसी पार्टी विशेष की पहचान होती हो। कपड़ों पर किसी तरह का चिह्न या लोगो का भी इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम एनपी सिंह ने शनिवार को सभी अफसरों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वह मतदान के दिन किसी भी हालत में कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिससे उनका किसी पार्टी के प्रति मोह दिखाई दे जाए।
विज्ञापन
डीएम ने अफसरों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि यदि वह किसी पार्टी से मोह रखते हैं और उसके पक्ष चुनाव को प्रभावित कराते हैं या फिर किसी तरह से मतदाता को प्रभावित करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान स्थल पर ड्यूटी में तैनात अफसर या कर्मचारी मतदान के दिन ऐसी कपड़े न पहनें, जिससे किसी पार्टी विशेष की पहचान होती हो। उन्होंने कहा कि खादी पहनी जा सकती है लेकिन ऐसा प्रतीत न हो कि वह किसी पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं।