फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr. Sudha of BJP can contest election.

चुनावी समर में कूदने को तैयार डॉ. सुधा

Sat, 30 Aug 2014 06:58 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sudha of BJP can contest election.

गुड़गांव की पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा यादव भी विधानसभा चुनाव में कूदने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दक्षिण हरियाणा के किसी यादव बहुल क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके साथ उन्होंने यह कहकर रहस्य बरकरार रखा कि फैसला उन्होंने संगठन पर छोड़ दिया है। वह जहां से चाहे उन्हें चुनाव लड़ाए।

सुधा यादव शनिवार को यहां सेक्टर चार के जिमखाना क्लब में पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव के समय ही पार्टी नेतृत्व ने उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय जाहिर कर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह चुनाव की राजनीति करती आई हैं और आगे भी करेंगी। संगठन उन्हें बादशाहपुर व नांगलचौधरी में से जिस सीट से चुनाव लड़ाना चाहे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने बादशाहपुर, रेवाड़ी और नारनौल विधानसभा क्षेत्र का नाम लेते हुए इसे अपनी पसंदीदा सीट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वह गुड़गांव की तीन में से किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। जिले की पटौदी सीट सुरक्षित है। उनके चुनाव में दिलचस्पी लेने से दूसरे दावेदारों की नाराजगी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय यह सब चलता है।


यह संगठन को तय करना है कि किसे चुनाव लड़ाना है और किसी नहीं। उन्होंने कहा कि वह 14 वर्षों से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हैं और चार बार चुनाव लड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed