{"_id":"5d2fe5998ebc3e6cc57832c6","slug":"dr-ram-manohar-lohia-hospital-wants-to-start-mbbs-atal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस ‘अटल’ नाम से शुरू करना चाहता है आरएमएल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मांगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस ‘अटल’ नाम से शुरू करना चाहता है आरएमएल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मांगी मंजूरी
Thu, 18 Jul 2019 08:50 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 18 Jul 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी से पहले ब्रिटिश अधिकारियों का उपचार कराने के लिए लुटियन की दिल्ली में स्थापित आरएमएल अस्पताल अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से एमबीबीएस कोर्स शुरू करना चाहता है।
अब तक आरएमएल अस्पताल के पीजीआईएमआर में पीजी चिकित्सीय कोर्स संचालित हैं। इसी सत्र से यहां एमबीबीएस कोर्स की मंजूरी भी मिल चुकी है। अस्पताल प्रबंधन 100 सीटों पर प्रवेश से पहले संस्थान का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखना चाहता है।
इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलना जरूरी है। इसीलिए प्रबंधन की ओर से कुछ ही दिन पहले प्रस्ताव भेज दिया गया है। उधर, मंत्रालय का कहना है कि इस मामले में फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसे लेकर पीएमओ से रजामंदी लेना जरूरी है।
विज्ञापन
दरअसल, नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बीते माह हुई बैठक में अटल जी का नाम जोड़ने पर सभी विभागों के अध्यक्षों ने एकमत होकर स्वीकृति दी है।

एमबीबीएस सीटों पर काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। अगले माह से कक्षाएं शुरू होंगी। फिलहाल इमारतों का कार्य निर्माणाधीन होने के कारण एमबीबीएस के दोनों बैच अभी पीजीआईएमआर में ही कक्षाएं लेंगे। अभी एक नया कैंपस बनाया जा रहा है।
इसके तैयार होने के बाद तय किया जाएगा कि एमबीबीएस स्टूडेंट्स को कहां शिफ्ट किया जाए। इसके लिए मोती बाग में भी अस्पताल का एक कैंपस बनने जा रहा है। इसके लिए एनडीएमसी की ओर से जमीन दी गई है।
इस जमीन पर एनडीएमसी 300 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाएगी, जिसे आरएमएल अस्पताल का स्टाफ चलाएगा। अस्पताल में भी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं, जहां मरीजों को बेहतर और सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं दी जाएंगी।