फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr Priya Statement on helping senior citizen who suffered a cardiac arrest at Delhi Airport

Delhi Airport: CPR से बुजुर्ग की जान बचाने वाली प्रिया की हो रही जमकर तारीफ, अब मीडिया के सामने आई

Fri, 19 Jul 2024 07:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 07:07 PM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बीते दिनों एक बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाली डॉक्टर प्रिया की चारों तरफ सराहना हो रही है। घटना के बाद अब डॉक्टर प्रिया का बयान सामने आया है। उस दिन क्या हुआ था।

विज्ञापन
Dr Priya Statement on helping senior citizen who suffered a cardiac arrest at Delhi Airport
डॉक्टर प्रिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पर जयपुर की रहने वाली डॉ. प्रिया ने एक बुजुर्ग को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही थी। घटना के बाद अब डॉक्टर प्रिया का बयान सामने आया है। डॉक्टर प्रिया ने घटना वाले दिन की जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पति फूड कोर्ट की तरफ रिफ्रेशमेंट लेने के लिए गए हुए थे और वहीं पास में मैंने एक अंकल को जमीन पर गिरा हुआ देखा। चारों तरफ भीड़ हो गई। मैं जांच की तो पता चला कि प्लस नहीं चल रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सांस लेना बंद कर दिया और कोई जवाब नहीं दे रहे थे। मैं उन्हें सीपीआर दिया और पांस मिनट के बाद उन्होंने जवाब दिया। उनकी प्लस रूक गई थी। प्रिया अजमेर के रेलवे हॉस्पिटल में तैनात सीनियर डीएमओ हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग फूड कोर्ट में अचानक गिर गए थे। महिला डॉक्टर ने पांच मिनट तक सीपीआर देकर बुजुर्ग को मौत के मुंह से वापस खींच लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग बेसुध थे और सांसों ने भी जवाब दे दिया था। वीडियो में डॉक्टर तब तक सीपीआर देती दिख रही हैं, जब तक बुजुर्ग की आंखें नहीं खुल गईं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि 'सराहनीय।' एक अन्य यूजर ने तो महिला डॉक्टर को पुरस्कार की सिफारिश तक कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा- "महिला डॉक्टर के लिए दिल से दुआ। डॉक्टर्स की रिस्पेक्ट करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed