फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr Harsh Vardhan is the new state president of BJP!

हर्षवर्धन होंगे BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष!

Thu, 13 Feb 2014 10:22 AM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Feb 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
Dr Harsh Vardhan is the new state president of BJP!

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल का जाना अब तय माना जा रहा है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाकर यह पहले ही संकेत दे दिया था कि उन्हें लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


उधर चर्चा गर्म है कि दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. हर्षवर्धन एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। यह माना जा रहा है कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी इसकी घोषणा जल्द ही करेंगे।
विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने भी करीब-करीब सर्वसम्मति बना चुके है। पार्टी के भीतर भी पिछले कई दिनों से प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर लगातार चर्चा चल रही थी। कई नाम पर भी चर्चा हुई जिसमें आशीष सूद, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा समेत कई भाजपा नेताओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: FIR के बाद क्या अब मोइली-अंबानी होंगे गिरफ्तार?

लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी किसी अनुभवी नेता को प्रदेश का प्रभार देना चाह रही है। ऐसे में डॉ. हर्षवर्धन का कद काफी बड़ा है। हर्षवर्धन पांच बार से लगातार विधायक भी है। इतना ही नहीं उन्हें चुनाव लड़वाने का भी अनुभव है। हालांकि डॉ. हर्षवर्धन ने इस बात की अभी पुष्टि नहीं की है।

भाजपा सूत्रों की अगर माने तो आम आदमी के दिल्ली में बढ़ते प्रभाव के कारण प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालना बेहद ही चुनौती भरा है। क्योंकि अगर लोकसभा चुनाव में पार्टी ने खराब प्रदर्शन किया तो भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।


ऐसी स्थिति में अपनी तरफ से भाजपा का कोई भी दिग्गज नेता इस पद को संभालने के लिए आगे नहीं बढ़ रहा है। अब देखना है कि पार्टी आलाकमान किसे इस पद पर नियुक्त करती है। उल्लेखनीय है कि विजय गोयल पिछले साल फरवरी में ही प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।

उनका तीन साल का कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ है। हालांकि पार्टी ने राज्ससभा से सांसद बनाकर यह संकेत पहले ही दे चुकी है कि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी दूसरे को नियुक्त किया जाएगा। पार्टी में एक व्यक्ति दो पद पर नहीं रहने का भी प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed