फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Dr Dang' arrested along with two associates, four cars recovered.

‘डॉक्टर डैंग’ दो साथियों के साथ गिरफ्तार, 4 कारें बरामद

Thu, 06 Nov 2014 12:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 06 Nov 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
'Dr Dang' arrested along with two associates, four cars recovered.

क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर गैंग के सरगना वाहिद हसन उर्फ ‘डॉक्टर डैंग’ को दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे चार कारें और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


वाहिद पर पुलिस की तरफ से इनाम नहीं था, मगर उसने खुद पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। साथियों से कहता था कि उसे पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

इससे पहले वह सिर्फ एक बार पकड़ा गया था। पुलिस का दावा है कि इस गैंग ने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में 1000 से ज्यादा वाहन चोरी किए हैं।

एसपी सिटी शिव हरि मीणा ने बताया कि वाहिद किठौर (मेरठ) के राधना का रहने वाला है। उसके साथी संदीप उर्फ सोनू नागर राजनगर और शाकिर रईसपुर के हैं।

इन्हें गोल चक्कर चौराहा कविनगर से गिरफ्तार किया गया। वाहिद तीसरी क्लास तक पढ़ा है। वह गांव में खेती और मजदूरी करता था। 5-6 साल पहले गांव में हुए झगड़े में जेल गया था।
विज्ञापन


जेल में उसे वाहन चोर मिले, जिनसे उसकी दोस्ती हो गई। जेल से छूटकर इसने गैंग बनाकर वाहन चोरी और लूट शुरू कर दी। इससे पहले ये वर्ष 2013 में नोएडा में वाहन चोरी में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों से कार बचानी है तो लगवाएं गियर लॉक

वाहन चोरों ने बताया कि अगर कार चोरी होने से बचानी है तो कार में गियर लॉक लगवाएं। बाकी लॉक वे आसानी से खोल लेते हैं। गियर लॉक लगी कार वे चोरी नहीं करते।

‘वाहन चोरी में पीएचडी हूं, इसलिए साथी कहते हैं डॉक्टर’
वाहिद ने बताया कि वह अपने साथियों से कहता था कि उसने वाहन चोरी में पीएचडी की हुई है। इसलिए साथी उसे डॉक्टर कहने लगे। बाद में ‘कर्मा’ के मशहूर कैरेक्टर की तर्ज पर उसका नाम डॉक्टर डैंग पड़ गया।

मेरठ में सिपाही को की थी कुचलने की कोशिश
13 अक्तूबर को मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में वाहिद ने गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के एक सिपाही को कार से कुचलने की कोशिश की थी। हादसे में सिपाही घायल हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़े वहां गई थी।

‘इतनी संपत्ति है, जेल में भी आराम से रहूंगा’

पुलिस गिरफ्त में आने पर भी वाहिद की अकड़ ढीली नहीं हुई। उसने मीडियावालों से कहा कि उसके पास इतनी संपत्ति है कि जेल में हो या जेल के बाहर, आराम से जिंदगी गुजारेगा। एसपी सिटी ने बताया कि जांच कर इसकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।


उद्यमी के बेटे से लूटी क्रूज कटवाई
एसपी सिटी ने बताया कि 16 अक्तूबर को उद्यमी के बेटे से क्रूज इसी गैंग ने लूटी थी। बदमाशों का कहना है कि उन्होंने क्रूज कटवा दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

30 अक्तूबर को पकड़े गए थे गैंग के साथी
इसी गैंग के दो साथियों को कविनगर थाने की पुलिस ने 30 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था, जिनसे दो कारें बरामद की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed