{"_id":"6901eb5c64c5e20659058e58","slug":"dr-atasi-mishra-odissi-performance-enthralls-audience-with-radha-krishna-divine-love-2025-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ओडिसी नृत्य से डॉ. अतासी मिश्रा ने किया राधा-कृष्ण के दिव्य मिलन, प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ओडिसी नृत्य से डॉ. अतासी मिश्रा ने किया राधा-कृष्ण के दिव्य मिलन, प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध
Wed, 29 Oct 2025 03:55 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:55 PM IST
सार
कमानी ऑडिटोरियम में कला कल्प सांस्कृतिक संस्थान द्वारा आयोजित 'राधे राधे' कार्यक्रम में डॉ. अतासी मिश्रा की ओडिसी नृत्य प्रस्तुति की। मलयेशियाई कलाकारों और गुरु डॉ. गजेन्द्र पांडा के निर्देशन में यह प्रस्तुति भारतीय संस्कृति की अनुपम झलक बन गई।
विज्ञापन
नाटक प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमानी ऑडिटोरियम में मंगलवार शाम कला कल्प सांस्कृतिक संस्थान की ओर से आयोजित ओडिसी नृत्य प्रस्तुति 'राधे राधे' ने दर्शकों को भक्ति, प्रेम और समर्पण की अद्भुत अनुभूति से भर दिया। यह प्रस्तुति सूतरा फाउंडेशन के मलयेशियायी कलाकारों दी।
विज्ञापन
इसका निर्देशन सह-कलात्मक निर्देशन और नृत्य रचना गुरु डॉ गजेन्द्र कुमार पांडा और पद्मश्री दातुक रामली इब्राहिम ने किया। संगीत रचना गुरु गोपाल चन्द्र पांडा, पंडित लक्ष्मीकांत पाटिल और संगीता पांडा की थी। ताल और नाद का संयोजन गुरु सच्चिदानंद दास ने किया, जबकि रूपांतरण डॉ श्यांतनु रथ ने किया। प्रदर्शन में ओडिसी की शुद्धता और भावनाओं की कोमलता का संगम दिखाई दिया।
विज्ञापन
कला कल्प संस्कृतिक संस्थान की संचालिका ओडिसी नृत्यांगना डॉ. अतासी मिश्रा ने ओडिसी नृत्य के माध्यम से सुंदर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुति किया। राधा-कृष्ण के दिव्य मिलन, वियोग और समर्पण के प्रसंगों को ऐसे सजीव किया कि पूरा सभागार भक्ति के रंग में डूब गया। कार्यक्रम में मोहित माधव उपाध्यक्ष कला कल्प संस्कृतिक संस्थान, केजी सुरेश निदेशक इंडिया हैबिटेट सेंटर और कला कल्प संस्कृतिक संस्थान के सलाहकार पैनल के सदस्य डॉ. के अनिल कुमार विभागाध्यक्ष, आईजीएनसीए नई दिल्ली, रवींद्रनाथ प्रधान सचिव हुजखास जगन्नाथ मंदिर, निर्मल वैद परिधि आर्ट ग्रुप, परवेज हयात पूर्व पुलिस महानिदेशक, गोबर्धन ढाल निदेशक ओडिया महामंच समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन