{"_id":"685410966052a512e4040d89","slug":"dr-ashok-kumar-became-director-of-rml-and-dr-vivek-dewan-was-made-ms-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डॉ. अशोक कुमार बने एबीवीआईएमएस और डॉ. आरएमएलएच के निदेशक, डॉ. विवेक दीवान चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डॉ. अशोक कुमार बने एबीवीआईएमएस और डॉ. आरएमएलएच के निदेशक, डॉ. विवेक दीवान चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त
Thu, 19 Jun 2025 06:59 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:59 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉ. अशोक कुमार को एबीवीआईएमएस और डॉ. आरएमएलएच का निदेशक और डॉ. विवेक दीवान को चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया। डॉ. आरती मारिया से तुरंत प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
आरएमएल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रसूति एवं स्त्री रोग के प्रमुख डॉ. अशोक कुमार को अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (एबीवीआईएमएस और डॉ. आरएमएलएच) का निदेशक बनाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव एमडी रेयाजुद्दीन ने इस मामले में आदेश जारी किया।
विज्ञापन
आदेश के तहत डॉ. अशोक कुमार, निदेशक प्रोफेसर (प्रसूति एवं स्त्री रोग) को एबीवीआईएमएस और डॉ. आरएमएलएच) का तत्काल प्रभाव से निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही डॉ. विवेक दीवान, परामर्शदाता (शिशु रोग) को एबीवीआईएमएस और डॉ. आरएमएलएच का तत्काल प्रभाव से चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया कि कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरती मारिया, परामर्शदाता, शिशु रोग तुरंत नए चिकित्सा अधीक्षक का प्रभार सौंप दें।
विज्ञापन