फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPCC runed a campaign against use of single use plastic

SUP Ban: प्लास्टिक बना रहीं 14 इकाइयां बंद, 1.22 करोड़ का ठोंका गया जुर्माना, सभी की काटी गई बिजली

Mon, 11 Jul 2022 11:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Jul 2022 11:28 PM IST
सार

एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगने के 10 दिन बाद भी खुलेआम लापरवाही करने वाली इन इकाइयों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के एवज में 1.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीपीसीसी ने बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अंदर जाकर करीब 58 इकाइयों का निरीक्षण किया, जिनमें से 26 इकाइयों में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग पाया गया।

विज्ञापन
DPCC runed a campaign against use of single use plastic
polythene - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने सोमवार को एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नरेला और बवाना औद्योगिक क्षेत्र में 14 इकाइयों को बंद करने का निर्देश दिया गया। ये सभी इकाइयां प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं इन इकाइयों के अंदर 75 या 50 माइक्रोन से कम प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री का निर्माण किया जा रहा था। इन सभी 14 इकाइयों की बिजली भी काट दी गई है।

विज्ञापन


एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगने के 10 दिन बाद भी खुलेआम लापरवाही करने वाली इन इकाइयों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के एवज में 1.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीपीसीसी ने बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अंदर जाकर करीब 58 इकाइयों का निरीक्षण किया, जिनमें से 26 इकाइयों में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग पाया गया। इन सभी इकाइयों के खिलाफ 1.3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्णतया प्रतिबंध लगने के बाद दिल्ली सरकार की तरफ से 10 दिन का समय दिया गया था। इसके बाद 11 जुलाई से डीपीसीसी की तरफ से कार्रवाई शुरू की गई है। अब यदि लापरवाही पाई गई तो ऐसे लोगों की खैर नहीं होगी। विभाग ने कहा है कि लापरवाह लोगों पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उसके प्रतिष्ठान, इकाई को बंद भी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed