{"_id":"66df8b2f20be41df0c020fa9","slug":"dpcc-engineer-s-hideout-raided-cash-worth-more-than-rs-2-crore-seized-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीसीसी इंजीनियर के ठिकाने पर CBI का छापा: 2.39 करोड़ की नकदी जब्त, नवीनीकरण के लिए कंपनियों से लेता था घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीसीसी इंजीनियर के ठिकाने पर CBI का छापा: 2.39 करोड़ की नकदी जब्त, नवीनीकरण के लिए कंपनियों से लेता था घूस
Tue, 10 Sep 2024 05:26 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:26 AM IST
सार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी में गिरफ्तार दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर मोहम्मद आरिफ के ठिकाने पर छापे मारकर 2.39 करोड़ रुपये की नकदी व संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी में गिरफ्तार दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर मोहम्मद आरिफ के ठिकाने पर छापे मारकर 2.39 करोड़ रुपये की नकदी व संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए। इससे पहले इंजीनियर को सीबीआई ने 91,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरिफ और रिश्वत देने वाले किशलय शरण सिंह की गिरफ्तारी की औपचारिकताएं चल रही हैं। सीबीआई ने आरिफ, किसलय, उसके पिता, बिचौलिए भगवत शरण सिंह और दो व्यापारियों राम इलेक्ट्रोप्लेटर्स के मालिक राज कुमार चुघ और एमवीएम के गोपाल नाथ कपूरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरिफ और किशलय सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन