{"_id":"8b59f54ca7b7c902d81e30bf4b1f8f20","slug":"dowry-demand-upset-woman-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग से परेशान महिला ने लगाई फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग से परेशान महिला ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 01 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत लोक थाना एरिया में दहेज की मांग से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुशांत लोक थाना में सोमवार सुबह दी शिकायत में यूपी के आगरा निवासी होम सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपनी 20 वर्षीय बेटी रोशनी की शादी मध्यप्रदेश मुरैना मध्यप्रदेश शैलेंद्र से की। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को तंग किया जा रहा था।
विज्ञापन
बार बार दहेज की मांग की जाती थी। एक दिसंबर को उन्हें सूचना मिली की उनकी बेटी रोशनी ने फांसी लगा ली है। जब वह पहुंचे तो उसे जमीन पर लिटा रखा था। मृतका के पिता का आरोप था कि शलैंद्र ने अपने माता पिता, भाई व भाभियों के साथ मिलकर दहेज को लेकर उनकी बेटी की हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में जांच कर रहे सुशांत लोक थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।