फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dowry case_murder_nigambodh ghat_dead body

घाट पर महिला की लाश छोड़ भागे घरवाले

Wed, 20 Aug 2014 01:55 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dowry case_murder_nigambodh ghat_dead body

दिल्ली के निगम बोध घाट में महिला का दाह संस्कार करने आए लोग पुलिस को आता देख शव छोड़कर भाग खड़े हुए। दरअसल, पुजारी ने शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन कर दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर छह लोग 35 वर्षीय महिला का शव लेकर निगम बोध घाट पहुंचे। दाह संस्कार करने से पूर्व पंडित ने शव को देखा। सिर व गले में चोट के निशान छुपाने के लिए मुल्तानी मिट्टी लगी थी।

विज्ञापन

शव पर निशान देखकर पुजारी ने दी थी पुलिस को सूचना

Dowry case_murder_nigambodh ghat_dead body

महिला की लाश पर चोट के निशान देखकर शक होने पर पंडित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी, लेकिन जब तक पुलिस निगम बोध घाट पहुंचती सभी फरार हो गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या करके शव जलाने का प्रयास किया जा रहा था।

आरोपी शव को मुख्य गेट से लाने की जगह दूसरे गेट से अंदर लाए थे। इससे चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाए। अब निगम बोध घाट की ओर आने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं, सभी थानों में महिला का फोटो भेजकर पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed