फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Double murder in Sourabh Vihar Jaitpur Delhi investigation going on

दिल्लीः किराए के घर में दो पत्नियों के साथ रहता था युवक, एक साथ मिली दोनों की लाश

Thu, 27 Jun 2019 06:26 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 27 Jun 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Double murder in Sourabh Vihar Jaitpur Delhi investigation going on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दिल्ली के जैतपुर के सौरव विहार में डबल मर्डर की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक ही घर में दो महिलाओं के शव बरामद होने से आसपास के लोग दहशत में हैं। दरअसल सौरभ विहार की गली नंबर 7 के एक घर में जमशेद आलम नाम का एक व्यक्ति अपनी दो पत्नियों और एक बेटे के साथ रहता था। बेटे की उम्र 10 साल है। जमशेद आलम अपनी पत्नियों और बेटे के साथ पिछले दो-तीन महीने से यहां एक किराए के घर में रहता था।  

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि जमशेद आलम के परिवार को आखिरी बार बुधवार को देखा था। गुरुवार सुबह से ही घर का दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर से कुछ गंदी सी बदबू आ रही थी। दुर्गंध आने पर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़ा तो घर की दोनों महिलाओं का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं की चुन्नी से गला दबाकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का पति जमशेद आलम अपने बेटे के साथ फरार है। पुलिस को शक है कि पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जमशेद आलम की तलाश जारी है।


यह भी देखें:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed