फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double murder in dilshad garden delhi, dead body of mother and son recovered

दिल्ली: दिलशाद कॉलोनी के एक फ्लैट में मां-बेटे की लाश मिलने से सनसनी

Sun, 19 Aug 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
double murder in dilshad garden delhi, dead body of mother and son recovered
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन

दिलशाद कॉलोनी इलाके में शनिवार देर रात एक मकान से मां और बेटे का शव बरामद हुआ है। दोनों की हत्या चाकू गोदकर की गई है। मृतकों में एक की पहचान लक्की (21) के रूप में हुई है। महिला की उम्र 55 साल बताई जा रही है। पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार दो महीने पहले ही पूर्वी दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी (बी ब्लॉक) में रहने के लिए आया था।

शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस को मकान से दुर्गंध आने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो बाहर के कमरे में लक्की का शव पड़ा था। वहीं अंदर महिला का शव बिस्तर पर था। शुरुआती जांच में पता चला है कि इनके साथ एक लड़की भी रहती थी जो घटना के बाद से गायब है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीमापुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस को इस बात की आंशका है कि मां- बेटे का मर्डर किसी जानकार ने किया है क्योंकि उनके कत्ल के बाद पुलिस को घर से कोई लूटपाट होने के सबूत नहीं मिले है। फिलहाल पुलिस फ्लैट के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज जब्त कर आरोपी की पहचान में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed