डबल मर्डर व गैंगरेप मामले की जांच के लिए सीबीआई ने यहां बनाया कैंपस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिगरहेड़ी डबल मर्डर व डबल गैंगरेप मामले की जांच के लिए सीबीआई ने नूंह में अपना कैंपस बनाया है। ताकि जांच प्रक्रिया जल्द पूरा हो सके और पीड़ित पक्ष को अपना पक्ष रखने में आसानी हो सके। यह पक्ष सीबीआई की और से पंजाब-हरियाण हाई कोर्ट चण्डीगढ़ में प्रथम सुनवाई के दौरान सोमवार को अदालत में रखा गया।
पीड़ित पक्ष के परिजन जुहरूदीन व आरिफ ने बताया की पंजाब-हरियाण हाई कोर्ट में पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता ने 22 नवंबर को सीबीआई को नोटिश जारी कर जांच के बारे में जवाब मांगा था । जिसकी के लिए 19 दिंसबर की तारीख तय की गई थी।
उन्होंने बताया की सोमवार को सीबीआई पक्ष के अधिवक्ता द्वारा पंजाब हरियाण हाई कोर्ट में सीबीआई के एसएसपी अनुराग का जवाब दाखिल किया गया। जिसने जवाब में कहा की इस मामले की जांच सीबीआई ने प्रदेश सरकार से लेकर मामला दर्ज कर अपने स्तर पर प्रारभिक जांच शुरू कर दी है।
जांच के लिए सीबीआई टीम ने नूंह में अपना केंपस बनाया है। इस मामले की जांच एसएसपी अनुराग की देखरेख में की जायेगी। सीबीआई ने पीड़ित पक्ष से मामले में जल्द से जल्द अपना पक्ष रखने की अपील की है। ताकि जांच प्रक्रिया जल्द पूरा हो सके।
पीड़ित पक्ष के परिजनों का कहना है की सीबीआई की जांच शुरू होने से वह खुश है। जांच के बाद दूध का दूध व पानी का पानी अलग हो जायेगा। उन्हें सीबीआई से निष्पक्ष जांच की पूरी उमीद है।
पीड़ित पक्ष ने नूंह में सीबीआई जांच केंपस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की यहां पर वह अपना पक्ष आसानी से रख सकेगें। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने सपंर्क करने पर बताया की सोमवार को सीबीआई द्वारा पंजाब-हरियाण हाई कोर्ट में जवाब दाखिल किया गया।
जवाब में जांच के लिए नूंह में सीबीआई द्वारा केंपस बनाने व पीड़ित पक्ष से जल्द से जल्द पक्ष रखने की बात कही गई है।