{"_id":"ffb7cb97893b7ab22ddfc5976ba19675","slug":"double-decker-train-run-from-lucknow-to-delhi-after-the-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद दिल्ली टू लखनऊ दौडे़गी डबल डेकर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के बाद दिल्ली टू लखनऊ दौडे़गी डबल डेकर ट्रेन
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, वैशाली
Updated Thu, 29 Jan 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
डबल डेकर ट्रेन का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद रेलवे फरवरी में कभी भी इस वातानुकूलित ट्रेन के संचालन की औपचारिक घोषणा कर सकता है। गत वर्ष 17 और 18 अक्तूबर को इस रूट पर डबल डेकर ट्रेन का सफल ट्रायल भी हो चुका है।
प्रति माह इस ट्रेन का लाभ नई दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ के लाखों यात्रियों को मिलेगा। नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि दिल्ली विधान सभा चुनाव के बाद रेल बजट से पहले ही जनता को डबल डेकर का तोहफा दिया जा सकता है।
डबल डेकर ट्रेन वातानुकूलित चेयर कार होगी। इस ट्रेन में 12 कोच लगाए गए है और हर कोच में 110 सीटें होंगी। सभी कोच सीसीटीवी लगे होंगे। इसकी रफ्तार भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले अधिक होगी।