{"_id":"5d4ef27d8ebc3e6d176705aa","slug":"double-decker-flyovers-from-majlis-park-to-maujpur-metro-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खुशखबरी: जल्द तैयार होगा पहला डबल डेकर मेट्रो कॉरिडोर, नीचे गाड़ी ऊपर मेट्रो भरेगी फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खुशखबरी: जल्द तैयार होगा पहला डबल डेकर मेट्रो कॉरिडोर, नीचे गाड़ी ऊपर मेट्रो भरेगी फर्राटा
Sat, 10 Aug 2019 10:06 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मेट्रो फेज-4 के तहत अगले तीन साल में यात्रियों को पिंक लाइन पर मौजपुर से मजलिस पार्क के बीच नए एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर की सौगात मिलेगी। खास बात यह है इस कॉरिडोर पर यमुना विहार से भजनपुरा के बीच दिल्ली का पहला डबल डेकर कॉरिडोर बनेगा, जिसका निर्माण कार्य अगले डेढ़ से दो महीने के बाद शुरू हो जाएगा।
इस कॉरिडोर में नीचे गाड़ियां दौड़ेंगी और ऊपरी हिस्से पर मेट्रो फर्राटा भरेगी। इस पूरे कॉरिडोर को 1030 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। हालांकि 12.3 किमी लंबे इस कॉरिडोर पर यमुना विहार से भजनपुरा के बीच 1.40 किमी के दायरे में डबल डेकर पुल बनेगा।
डीएमआरसी के मुताबिक मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर को तैयार करने के लिए 9 अगस्त को टेंडर जारी किया गया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर को 24 सितंबर को ऑनलाइन खोला जाएगा। करीब 45 दिन यानी डेढ़ महीने के बाद निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा और ढाई से तीन साल में पूरे होने की संभावना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेटे के जन्मदिन वाले दिन दिया पत्नी को तीन तलाक, महिला ने असंवैधानिक बताकर किया मानने से इंकार
निर्माण कार्य के चलते वजीराबाद मेन रोड होगा प्रभावित
मौजपुर-मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर के करीब 6 स्टेशनों का निर्माण वजीराबाद मैन रोड पर होगा। इस कारण वजीराबाद मैन रोड पर वाहनों के लिए यातायात प्रभावित होगा। रोड पर मेट्रो स्टेशन के निर्माण के कारण वाहन चालकों को परेशानी होगी। हालांकि लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े, डीएमआरसी से इस संबंध में भी निर्माण कार्य को लेकर योजना तैयार कर ली है।

पिंक लाइन का बन जाएगा सर्किल
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने फेज-4 मेट्रो परियोजना के निर्माण को लेकर शुक्रवार को दूसरा टेंडर जारी किया है। मेट्रो फेज-4 के तहत पिंक लाइन का आखिरी मौजपुर-मजसिल पार्क कॉरिडोर बनने से पिंक लाइन का सर्किल बनकर तैयार हो जाएगा।
इस कॉरिडोर के तैयार होने के बाद ट्रेनें पिंक लाइन पर एक सर्किल पर चलेंगी और मजलिस पार्क से चलकर दिल्ली का चक्कर लगाते हुए वापस मजलिस पार्क पहुंचेगी। इसके बाद पिंक लाइन को दिल्ली की रिंग रेल के नाम से भी जाना जाएगा। वर्तमान में मजलिस पार्क से मौजपुर तक पिंक लाइन पर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर आठ मेट्रो स्टेशनों का निर्माण होगा।
यह भी पढ़ें: जीबी रोड: यहां कोठे के बंद कमरों में पनपता है प्यार, मानने को कोई नहीं तैयार
लोक निर्माण विभाग के मदद से बनेगा डबल डेकर सेक्शन
डीएमआरसी के मुताबिक मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर के सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। दिल्ली में पहली बार दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर डबल डेकर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यमुना विहार से भजनपुरा के बीच डबल डेकर पुल बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
इस डबल डेकर कॉरिडोर की लंबाई 1.40 किलोमीटर होगी। इसके ऊपरी कॉरिडोर 18.5 मीटर की ऊंचाई पर बनेगा, जिस पर मेट्रो चलेगी। डबल डेकर पुल के निचले हिस्से में 9.5 मीटर की ऊंचाई पर फ्लाईओवर होगा, जिस पर वाहन दौड़ेंगे। वहीं इसके अलावा फेज चार के तुगलकाबाद-एयरोसिटी मेट्रो लाइन पर अंबेडकर नगर से साकेत जी ब्लॉक के बीच 2.5 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा।

ये होंगे नए कॉरिडोर के मेट्रो स्टेशन
मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर आठ मेट्रो स्टेशन होंगे। इनमें यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सोनिया विहार, सूरघाट, जगतपुर गांव, झड़ौदा माजारा व बुराड़ी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि डीएमआरसी नेटवर्क पर मौजूदा समय में यमुना पर मेट्रो के चार पुल हैं।
इस कॉरिडोर के निर्माण के तहत पांचवां पुल सूरघाट से सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन के बीच बनेगा। उल्लेखनीय है कि फेज चार के तहत छह नए कॉरिडोर का निर्माण होना है। जिनकी कुल लंबाई 103.94 किलोमीटर होगी। इसी के तहत डीएमआरसी ने पिछले माह पहला टेंडर 12.3 किलोमीटर लंबे जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर के निर्माण के लिए किया था।