फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Door-to-door campaign of Baba Ramdev

मोदी के लिए वोट बैंक बना रहे बाबा रामदेव

Sun, 02 Mar 2014 11:29 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Mar 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door campaign of Baba Ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने निकल पड़े हैं। शनिवार को योग गुरु ने दिल्ली में  जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन


हालांकि, औपचारिक तौर पर इस जनसंपर्क अभियान को 23 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाले ‘योग महोत्सव’ का हिस्सा बताया गया है। शनिवार को बाबा रामदेव ने दिल्ली के कई इलाकों में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। बाबा ने रास्ते में कहीं रिक्शा चलाया तो कहीं पैदल तो कहीं गाड़ी पर सवार होकर आगे बढ़े।
विज्ञापन


पढ़ें: योग महोत्सव में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड : रामदेव
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पश्चिम विहार, मुल्तान नगर, मंगोलपुरी, सुल्तान नगर, न्यू राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों का चक्कर लगाया और सैकड़ों लोगों को ‘योग महोत्सव’ में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा,‘हमारी कोशिश देश भक्तों का वोट बैंक बनाने की है। अगले 23 दिनों में 20 करोड़ लोगों को इस बैंक का हिस्सा बनाया’। अपने अभियान के दौरान उन्होंने कांग्रेस और यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।


उन्होंने कहा, ‘मेरा प्रचार भ्रष्टाचार से लड़ने वाली पार्टी के लिए है। देश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस, देश को गर्त में ले गई है। आज उम्मीद नरेंद्र मोदी से है, जो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करा सकते हैं।’

बता दें कि बाबा रामदेव कुछ दिन पहले ही प्रेस काफ्रेंस कर 23 मार्च को देश भर में दस करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ योग करने का ऐलान कर चुके हैं। उस दिन वह दिल्ली के रामलीला मैदान में मौजूद रहेंगे। जबकि देश के दूसरे हिस्सों में उनके कार्यकर्ता ‘योग महोत्सव’ का संचालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed