फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Door to Door Campaign has handled himself by Kejriwal

लोकसभा चुनाव: डोर टू डोर कैंपेन के लिए केजरीवाल ने खुद संभाला मोर्चा, कार्यकर्ताओं को दी ट्रेनिंग

Sun, 06 Jan 2019 05:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
Door to Door Campaign has handled himself by Kejriwal
दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। विशेष रणनीति के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रही है। खुद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। ट्रेनिंग के तहत कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर कैंपेन के गुर सिखाए जा रहे हैं। गांव, मोहल्ला, प्रत्येक घर तक पार्टी की खासियत से अवगत कराने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

विज्ञापन


इस अभियान के लिए आम आदमी पार्टी दिल्ली में ट्रेनिंग कार्यक्रम चला रही है। चार दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम के पहले दिन सोनीपत, अंबाला, फरीदाबाद लोकसभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। गुरुग्राम, हिसार, करनाल लोकसभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ट्रेनिंग रविवार को होगी। 8 जनवरी को रोहतक, सिरसा और भिवानी लोकसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी इसकी ट्रेनिंग के लिए दिल्ली आएंगे। कुरुक्षेत्र लोकसभा के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम नौ जनवरी को रखा गया है। 
विज्ञापन


व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे चुनाव : केजरीवाल 
प्रशिक्षण सत्र के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रही है। हम सत्ता नहीं, व्यवस्था बदलने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। हम ऐसी व्यवस्था चाहते हैं, जिसमें सबके लिए शानदार स्कूल, अस्पताल उपलब्ध हों, किसान खुशहाल रहें, युवाओं को रोजगार मिले, महिलाओं को सुरक्षा मिले। आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों ने भी इसी तरह की व्यवस्था का सपना देखा था। उनका ये सपना हमें पूरा करना है। पार्टी की इस मूल भावना को हरियाणा में घर-घर तक पहुंचाना है। सभी पदाधिकारियों को शुरुआत में एक गांव का चयन करना है। वहां कम से कम 10 लोगों की टीम बनाकर उनसे डोर-टू-डोर कैंपेन करवाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- क्या है पार्टी की नई योजना 
अभियान के बारे में हरियाणा के प्रभारी व दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। हर लोकसभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ पदाधिकारी खुद गांवों में जाकर कैंपेन करवाएंगे। इन्हे एक फॉर्म दिया गया है, जिसमें कुछ प्रश्न लिखे हुए हैं। इस फॉर्म को लेकर टीमें घर-घर जाएंगी और जनता से चर्चा करेंगी। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को दिल्ली में ट्रेनिंग दी जा रही है। पदाधिकारी खुद के चयन किए गए गांवों में जाकर कम से कम 10 लोगों की एक टीम बनाएंगे। इस टीम को प्रोत्साहित करेंगे। इसके बाद उन्हें ट्रेनिंग देंगे। टीम समूह में आम आदमी पार्टी की टोपी लगाकर घर-घर में जाएगी। ये टीमें चौराहे, नुक्कड़ और चौपालों में भी जाएंगी और वहां लोगों से चर्चा करेंगी। 


- अभियान का उद्देश्य 
अभियान के उद्देश्य के बारे में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में कुछ नहीं किया। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए दिल्ली में जो काम पिछले साढ़े तीन साल में करके दिखाए वे काम पिछले 70 साल में देश में नहीं हुए। इन दोनों बातों से हरियाणा के लोग अच्छी तरह वाकिफ हैं। वे लोग मानते हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बस का कुछ नहीं है और वह ये भी मानते हैं कि केजरीवाल ने दिल्ली में शानदार काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed