डॉन अबु सलेम की पूर्व प्रेमिका मोनिका बेदी के बाउंसर संदिग्ध हालत में दबोचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात एसएसपी ने चेकिंग के दौरान सिकंदराबाद में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री मोनिका बेदी के बाउंसरों को संदिग्ध हालत में दबोचा है।
बाउंसरों के पास से पुलिस ने एक इनोवा कार, राइफल और पिस्टल बरामद की है। पुलिस बाउंसरों से पूछताछ कर उनसे मिले असलहों की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी वैभव कृष्ण मंगलवार रात करीब दो बजे हाईवे पर कोतवाल सिकंदराबाद के साथ चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने संदेह के
आधार पर एक इनोवा सवार तीन बाउंसरों को हिरासत में ले लिया।
मोनिका बेदी को अलीगढ़ से छोड़कर आ रहे थे दिल्ली
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ पर बाउंसरों ने बताया कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री मोनिका बेदी को अलीगढ़ छोड़कर दिल्ली जा रहे थे। बाउंसरों के पास से पुलिस ने एक राइफल व एक पिस्टल बरामद की है।
पूछताछ में बाउंसरों ने अपना नाम गोकुलपुरी दिल्ली निवासी अमित शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा, पटेल नगर गाजियाबाद निवासी ललित शर्मा पुत्र राम सिंह, नंदनगरी दिल्ली निवासी धर्मेंद्र पुत्र जय सिंह बताया।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस असलहों की जांच कर रही है। वहीं, बाउंसरों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।