{"_id":"7fb510846260a94d6d57a5361915a29c","slug":"dogs-becoming-problem-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले डेंगू फिर मलेरिया और अब कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले डेंगू फिर मलेरिया और अब कुत्ते
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 23 Mar 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में मलेरिया, डेंगू के डंक से कौराली अभी उबर भी नहीं पाया था कि आवारा कुत्ते आफत बनकर आ गए।
विज्ञापन
बीके अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन माह में कुत्तों के काटने के करीब 200 केस कौराली क्षेत्र से आए हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कौराली केंद्र पर मुफ्त रैबीज टीकाकरण शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि अभी तक यह टीका केवल बीके अस्पताल में लगाया जाता था। इसके लिए मरीजों को 100 रुपये देने पड़ते हैं।
जबकि बीपीएल परिवारों को यह टीका मुफ्त लगाया जाता है। कौराली मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिभूषण ने बताया कि कुत्ते काटने से पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम मुख्यालय से सटे मेयर के वार्ड स्थित नेहरू ग्राउंड में भी कुत्तों का आतंक है। अक्सर रास्ते में आते-जाते लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए कुत्ते परेशानी का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन