फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dogs attack elderly woman in Amrapali Centurion Society

Dog Attack: आम्रपाली सेंचुरियन सोसाइटी में कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, लोगों ने अनदेखी के लगाए आरोप

Sun, 11 Feb 2024 09:38 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Feb 2024 09:38 PM IST
सार

सोसाइटी में टावर-डी में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला पार्क की तरफ जा रही थी। टावरों के बीच ओपन एरिया में तीन लावारिस कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Dogs attack elderly woman in Amrapali Centurion Society
महिला पर कुत्तों ने किया हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में लावारिस कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला ने बचने का प्रयास किया हालांकि कुत्तों ने पैर में काट लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सोसाइटी निवासियों ने प्राधिकरण पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि रविवार की सुबह टावर-डी में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला पार्क की तरफ जा रही थी। टावरों के बीच ओपन एरिया में तीन लावारिस कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया। बचने के लिए महिला ने दौड़ भी लगाई लेकिन कुत्तों ने पीछा किया और पैर में काट लिया।

विज्ञापन

आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया। घटना के बाद से बुजुर्ग महिला काफी सहम गई है। वहीं निवासियों में काफी रोष है। उनका आरोप है कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले भी एक घरेलू सहायिका पर भी कुत्तों ने हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed