{"_id":"58ea28004f1c1b4c3e5ba8b1","slug":"dog-saved-from-sever-line-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरलाइन में फंसे कुत्ते को पशुप्रेमी ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरलाइन में फंसे कुत्ते को पशुप्रेमी ने निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 10 Apr 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
पंचायत भवन के सामने पथवारी मंदिर के पास एक निमार्णाधीन सीवरलाइन के गड्डे में तीन दिन पहले गिरकर फंसे कुत्ते को पशुप्रेमी ब्रजभूषण शर्मा ने रविवार सुबह निकाला। ब्रजभूषण शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने रविवार सुबह उन्हें सूचना दी कि एक कुत्ता तीन दिन से सीवर के गहरे गड्ढे में भूखा प्यासा पड़ा है।
विज्ञापन
जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे और खुद संकरे गड्ढे में उतर कर कुत्ते को बचाने का निर्णय लिया। उनके नीचे उतरने पर कुत्ता परेशान हो गया और आक्रामकता दिखाने लगा।
विज्ञापन
किसी तरह कुत्ते को पुचकार कर शांत कराया और फिर पकड़ कर उसे बाहर निकाला। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। मालूम हो कि पशुप्रेमी ब्रजभूषण शर्मा पीपुल्स फार एनीमल संस्था से काफी समय तक जुड़े रहे हैं और पिछले दस साल से पशुओं की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन