फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dog got stucked in metro pillar released after four days in faridabad

चार दिन से मेट्रो पिलर पर फंसा हुआ था कुत्ता, मशक्कत के बाद बचाई जा सकी जान

Tue, 29 Aug 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 29 Aug 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
dog got stucked in metro pillar released after four days in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन में सिक्योरिटी की लापरवाही से एक कुत्ता प्लेटफार्म से होते हुए पिलर नंबर 730 में जाकर फंस गया। पीपुल फॉर एनिमल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर बाद कुत्ते को क्रेन की सहायता से सकुशल उतार लिया।

विज्ञापन


आस पास रहने वाले लोगों का कहना है कि कुत्ता पिछले चार दिन से फंसा था। पीपुल फॉर एनिमल ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि दुबे के मुताबिक सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि मेट्रो के पिलर संख्या 730 में एक कुत्ता फंसा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने स्टेशन प्रबंधक किशन दत्त शर्मा से संपर्क किया और कुत्ता उतारने की इजाजत मांगी। अनुमति मिलने पर उन्होंने क्रेन मंगवाकर कार्यकर्ता किशोर, विनय, मोहित आदि पिलर के चबूतरे पर पहुंचे। उन्हें देख कुत्ता डर गया और यू गर्डर के पीछे छिपने का प्रयास करने लगा। सबने काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को काबू किया और उसे नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed