फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dog bites boy than neighbors attack on student in greater noida

कुत्ते के काटने पर पड़ोसियों ने छात्रा पर किया हमला, फिनायल पिलाने का लगाया आरोप

Sun, 10 Jun 2018 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 10 Jun 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Dog bites boy than neighbors attack on student in greater noida
dog
सूरजपुर कस्बे में एक बच्चे को कुत्ते के काटने से गुस्साए पड़ोसियों ने 12वीं की छात्रा से मारपीट की। छात्रा की मां ने आरोपियों पर अभद्रता, फिनायल पिलाने और बेटी के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद पुलिस पर परिजनों को हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। शुक्रवार शाम की घटना में रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सूरजपुर कस्बा निवासी निर्मला पटेल ने बताया कि उनकी बेटी रिया 12वीं की छात्रा है। महिला नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में सुपरवाइजर हैं और उनके पति गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को दंपती ड्यूटी पर थे और उनकी बेटी व एक रिश्तेदार की 9 साल की बेटी घर पर मौजूद थीं। 
विज्ञापन


दोनों लड़कियां और पड़ोसी का 8 साल का बेटा उनके पालतू कुत्ते से खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने 8 साल के बच्चे को काट लिया। इससे क्षुब्ध होकर सात-आठ लोग घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने छात्रा से मारपीट व अभद्रता की और जबरन घर में रखा हुआ फिनायल पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dog bites boy than neighbors attack on student in greater noida
प्रतीकात्मक तस्वीर
रिश्तेदार की बेटी को भी आरोपियों ने धमकी देकर डरा दिया। आरोपियों पर घर से 20 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप है। महिला जब घर लौटी, तो उसने बेटी को बदहवास हालत में देखा, उसके मुंह से झाग निकल रही थी। वह उसे अस्पताल ले गई। इसी बीच पड़ोसियों ने पुलिस को उनके खिलाफ ही शिकायत दे दी।

छात्रा और उसकी मां जब अस्पताल में थे, तभी पुलिस घर आई, इसी बीच छात्रा के पिता घर लौटे थे। पुलिस छात्रा के पिता को चौकी पर ले गई। देर रात उसके पिता को छोड़ा गया। आरोप है कि शनिवार को निर्मला थाने पहुंची, तो उसे भी यहां बिठाये रखा।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने बताया कि शुरुआत में दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। इसके चलते दोनों पक्षों को चौकी में बिठाया गया था। बाद में पड़ताल के बाद आरोपी पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed