{"_id":"14134ccc0597ba6cd4ad2e671ae7a56f","slug":"doctors-will-now-be-absent-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ड्यूटी से नदारद नहीं हो पाएंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ड्यूटी से नदारद नहीं हो पाएंगे चिकित्सक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 08 May 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
सभी ब्लॉक के सीएचसी पर चिकित्सक चौबीस घंटे तैनात रहें और मरीजों को समय पर इलाज मिलता रहे इसके लिए खास व्यवस्था की जा रही है। मरीजों की शिकायत होती है कि सीएचसी पर इमरजेंसी से चिकित्सक नदारद रहते हैं।
विज्ञापन
ऐसी कई शिकायतें सीएमओ को मिली हैं। इससे निजात पाने के लिए सीएमओ ने सभी ब्लॉक के सीएचसी पर मोबाइल और सिम देने का फैसला लिया है।
सीएमओ अजेय अग्रवाल ने बताया कि मोबाइल और सिम देने से इमरजेंसी में कौन चिकित्सक तैनात है इसकी जानकारी मिलती रहेगी। अभी सभी ब्लॉक के सीचएसी को मोबाइल फोन देने की योजना है इसके बाद जिला अस्पतालों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन