फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors strike ends in GTB after talks with government

Delhi : सरकार से बातचीत के बाद जीटीबी में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, अब दो स्तरीय होगी सुरक्षा प्रणाली

Wed, 17 Jul 2024 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 05:14 AM IST
सार

जीटीबी अस्पताल में दिनदहाड़े हुई मरीज की हत्या के बाद दो-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली तैनात होगी। साथ ही फैसला लिया गया कि अब केवल गेट पास से मरीज के रिश्तेदारों को प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
Doctors strike ends in GTB after talks with government
जीटीबी अस्पताल में गोलीबारी में युवक की मौत के बाद तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार देर शाम सरकार से बातचीत के बाद जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई। इससे पहले अस्पताल में मरीज की हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। सुरक्षा की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने कहा कि जबतक अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होते हमारा विरोध प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। वहीं डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण मंगलवार को मरीजों को परेशानी हुई। कई मरीज परेशान होकर वापस भी लौट गए। 

विज्ञापन


मौलाना आजाद के डॉक्टरों ने दिया समर्थन
सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे जीटीबी के डॉक्टरों के समर्थन में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी आए थे। 

अब गेट पास से मरीजों के रिश्तेदारों को मिलेगा प्रवेश
जीटीबी अस्पताल में दिनदहाड़े हुई मरीज की हत्या के बाद दो-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली तैनात होगी। साथ ही फैसला लिया गया कि अब केवल गेट पास से मरीज के रिश्तेदारों को प्रवेश मिलेगा। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव दानिश अशरफ की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। 
विज्ञापन


बैठक में स्थानीय एसडीएम, अस्पताल प्रशासन, पुलिस सहित अन्य के पदाधिकारी उपस्थित रहे।  बैठक के दौरान डॉक्टरों व यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें रखीं। सभी पर विचार करने के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो-स्तरीय सुरक्षा प्रणालियों की तैनाती के साथ मौजूदा सुरक्षा कंपनी निविदा को तत्काल आधार पर खत्म करने का फैसला लिया। अस्पताल के सभी प्रमुख प्रवेश और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र गार्ड तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रवेश पर मेटल डिटेक्टर गेट और सभी प्रवेश बिंदुओं पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर डिवाइस दिया जाएगा। प्रवेश पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। अस्पताल में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जीटीबी अस्पताल में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिदिन 3 से 4 बार निरीक्षण किया जाएगा। वॉकी-टॉकी सहित उचित संचार उपकरणों के साथ त्वरित प्रतिक्रिया के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में उचित सुरक्षा दल (शारीरिक रूप से स्वस्थ) की तैनाती। 

पूरे अस्पताल में उचित और प्रभावी सीसीटीवी कवरेज दिया जाएगा
सुरक्षा संबंधी आपात स्थिति के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन किया जाएगा। यह 24 घंटे काम करेगा। सभी आपातकालीन क्षेत्रों में उचित आपातकालीन निकास प्रणाली की व्यवस्था होगी।  अस्पताल में उचित और प्रभावी सीसीटीवी कवरेज दिया जाएगा। रोगियों की उचित देखभाल और परिवहन के लिए उचित संख्या में कर्मचारियों (नर्सिंग अर्दली) की भर्ती भी की जाएगी।


आवश्यक क्षेत्रों में पर्याप्त तकनीशियन कर्मचारी लगाए जाएंगे। सभी विभागों में पर्याप्त नर्सिंग अधिकारी तथा सचिवालय में पहले से ही मौजूद नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की फाइल में तेजी लाई जाएगी। आपातकालीन क्षेत्र में परिचारकों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था के साथ उचित प्रतीक्षा क्षेत्र तैयार किया जाएगा। अब केवल गेट पास से मरीज के रिश्तेदारों के प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed