फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors saved the life of a one-day-old helpless newborn

Delhi NCR News: एक दिन के बेसहारा नवजात की डॉक्टरों ने बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
- बिना दिल की धड़कन के पार्क में मिला था नवजात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक दिन के बेसहारा नवजात की जान बचाई है। हाइपोथर्मिया से पीड़ित बच्चे को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्चे के शरीर का तापमान इतना कम था कि दिल, फेफड़े और दिमाग की गति धीमी थी। आंखों की पुतलियां स्थिर और खुली हुई थी। सांस नहीं चल रही थी और त्वचा पीली पड़ गई थी।

यह नवजात दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके के एक पार्क में बेसहारा और मरणासन्न हालत में आरडब्ल्यूए सदस्यों को मिला था। सदस्यों ने नवजात को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ही नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल की इमरजेंसी और नियोनेटल विभाग की टीम के डॉ. रघुराम मल्लैया और डॉ. विशाल गुप्ता के नेतृत्व में बच्चे का इलाज किया गया।
विज्ञापन


डॉ. रघुराम मल्लैया ने कहा कि जब बच्चे को अस्पताल लाया गया तो उसकी हार्टबीट नहीं थी। यह नियति के खिलाफ एक दौड़ थी। टीम के लगातार समन्वित प्रयासों के बाद उसे बचा पाए। नवजात को सांस लेने के लिए इंट्यूबेट किया। नवजात को ऑक्सीजन सपोर्ट और होश में लाने के लिए दो बार सीपीआर दिया। चिकित्सकों की टीम ने उसे आईवी फ्लूइड और खून भी चढ़ाया। इंटेंसिव केयर के कुछ ही घंटों में नवजात बच्चे की हालत स्थिर हो गई। नवजात अब स्वस्थ, स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed