फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors Operate Women Tumors Through Hybrid Techniques in delhi

10 साल से पेट में ट्यूमर लेकर घूम रही थी लेडी, हाइब्रिड तकनीक से हुआ ऑपरेशन

Thu, 23 Aug 2018 07:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Doctors Operate Women Tumors Through Hybrid Techniques in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने गर्भाश्य से 9 माह के भ्रूण के बराबर ट्यूमर निकालकर चिकित्सीय विज्ञान में नया अध्याय जोड़ा है। डॉक्टरों की इस कामयाबी को जर्नल ऑफ ओबस्टेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी रिसर्च में प्रकाशित किया गया है। हाइब्रिड तकनीक (सर्जरी की दो तकनीकों का मिश्रण) के जरिये ट्यूमर को निकाला गया।

विज्ञापन


इस साल जनवरी में 47 वर्षीय महिला पेट में दर्द के साथ मासिक धर्म में असामान्य रूप से उच्च रक्तस्त्राव की शिकायत लेकर सर गंगाराम अस्पताल आई थी। महिला ने बताया था कि उन्हें 10 वर्षों से ये शिकायत थी। 2009 में उन्होंने अल्ट्रासाउंड भी कराया था, जिसमें 3.3×2.3 सेमी ट्यूमर का जिक्र था। इसी रिपोर्ट पर अस्पताल के विशेषज्ञों ने जब गौर किया, तो उन्हें संदेह हुआ।
विज्ञापन


तत्काल महिला के पेट की जांच की, तो ट्यूमर 9 महीने के भ्रूण के बराबर बड़े आकार में मिला। इसका आकार 23×23×16 सेमी और वजन 4 किलो के आसपास था। डॉक्टरों के अनुसार, ट्यूमर कोख से स्तन की हड्डी के चार इंच नीचे और लिवर से चिपका था। जांच में ये भी पता चला कि ये रक्त कोशिकाओं से भरा हुआ खतरनाक कैंसर का ट्यूमर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चुनौतियों से घिरे थे डॉक्टर
अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. देबासिस दत्ता ने बताया कि यह केस कई मामलों में चुनौतीपूर्ण था। सबसे पहले तो ट्यूमर का विशाल आकार, दूसरा रक्त कोशिकाओं से भरा होने की वजह से अति रक्तस्राव का खतरा और तीसरी चुनौती लिवर, पेट, आंत जैसे संवेदनशील अंगों से चिपका होना था, इसलिए हाइब्रिड तकनीक लेप्रोस्कोपिक हिस्टरेक्टॉमी और लेप्रोटोमी के जरिये ट्यूमर बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed