फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors on strike no strike in AIIMS resident doctors adamant on their demand patients in trouble

Doctors on Strike: आज एम्स में नहीं है हड़ताल, मांगों पर अड़े हुए हैं रेजिडेंट डॉक्टर

Wed, 29 Dec 2021 03:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Dec 2021 03:54 PM IST
सार

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि कुछ लोग डॉक्टरों की परेशानी भी समझ रहे हैं।

विज्ञापन
Doctors on strike no strike in AIIMS resident doctors adamant on their demand patients in trouble
सफदरजंग अस्पताल में अपनी परेशानी बताता मरीज का रिश्तेदार - फोटो : एएनआई

विस्तार

नीट पीजी काउंसलिंग में देरी और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ डॉक्टर आज भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, वहीं एम्स के डॉक्टर मंगलवार को ही हड़ताल पर जाने का फैसला टाल चुके थे। देर रात एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने बयान जारी करते हुए विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने और बुधवार को हड़ताल नहीं होने की जानकारी दी। हालांकि नगर निगम और दिल्ली सरकार के दूसरे अस्पतालों ने अब तक हड़ताल खत्म करने की कोई घोषणा नहीं की है। 

विज्ञापन


मरीज हो रहे परेशान, लेकिन समझ रहे डॉक्टरों की मांग   
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि कुछ लोग डॉक्टरों की परेशानी भी समझ रहे हैं। एक मरीज के रिश्तेदार ने कहा कि, हम इलाज सही तरीके से न मिलने से परेशान जरूर हैं लेकिन डॉक्टरों की मांग भी जायज है क्योंकि उन्होंने पूरे कोविड काल में अपनी सेवाएं अनवरत दी हैं।

विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत के बाद भी नहीं सुलझा मामला
नीट पीजी काउंसलिंग में देरी और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हड़ताल पर गए डॉक्टरों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने करीब एक घंटे तक बातचीत की। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि मंत्रालय की ओर से प्रक्रिया पूरी कर ली गई है लेकिन अंतिम निर्देश आगामी छह जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से मिलने वाला है। यह निर्देश मिलते ही मंत्रालय तुरंत काउंसलिंग कराएगा और नए बैच को प्रवेश भी मिलेगा। इस दौरान डॉक्टरों ने सहमति जताते हुए बाहर जाकर हड़ताल खत्म करने की घोषणा करने का आश्वासन भी दिया लेकिन देर रात तक सफदरजंग अस्पताल में चली बैठक में डॉक्टरों के बीच सहमति नहीं बनी जिसके चलते रात भर दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रहीं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) की ओर से भी देर रात तक कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed