{"_id":"5d45a4b08ebc3e6d09550292","slug":"doctors-from-across-country-will-protest-against-government-in-delhi-on-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को दिल्ली में जुटेंगे देश भर के डॉक्टर, सभी राज्यों के संगठनों तक पहुंचा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को दिल्ली में जुटेंगे देश भर के डॉक्टर, सभी राज्यों के संगठनों तक पहुंचा संदेश
Sat, 03 Aug 2019 08:43 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Aug 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) विधेयक के विरोध में डॉक्टरों की तीन दिन से जारी हड़ताल जल्द खत्म होने के आसार कम लग रहे हैं। शनिवार को दिल्ली के डॉक्टरों ने सभी राज्यों के चिकित्सीय संगठनों से मदद मांगी है।
सोमवार को देश भर के डॉक्टर दिल्ली में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ एम्स के प्रोफेसर भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। सोमवार सुबह हड़ताल को लेकर एम्स के फैकल्टी एसोसिएशन ने अपनी आपात बैठक भी बुलाई है।
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के बाद सभी प्रोफेसर आधिकारिक रूप से अपना समर्थन डॉक्टरों को देने की घोषणा कर सकते हैं। उधर मंत्रालय तक भी प्रोफेसरों के विरोध में शामिल होने की खबर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली एम्स के अलावा देश भर के डॉक्टर रामलीला मैदान पर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि हड़ताली डॉक्टरों ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर एम्स से लेकर रामलीला मैदान तक विरोध रैली निकालने की मंजूरी भी मांगी है।

Trending Videos
हालांकि शनिवार देर रात तक पुलिस की ओर से इस पत्र पर कोई जानकारी नहीं मिली है। जबकि हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की ही मानें तो बिहार, यूपी, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, जम्मू और राजस्थान सहित कई राज्यों से डॉक्टरों के अलग अलग समूह दिल्ली आने वाले हैं। इनमें से कुछ राज्यों के डॉक्टर रविवार रात तक दिल्ली आ जाएंगे।
आईएमए भी हो सकता है शामिल
उधर शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में शामिल होने के संकेत दे दिए हैं। हालांकि इससे पहले एसोसिएशन ने अपने बोर्ड की आपात बैठक रविवार शाम को बुलाई है। इस बैठक के बाद सोमवार से बड़े स्तर पर होने वाले डॉक्टरों के प्रदर्शन में एसोसिएशन की ओर से देश भर के साढ़े तीन लाख डॉक्टर शामिल हो सकते हैं।