{"_id":"69fdfc5598eb1a72a208d99b","slug":"doctors-confidence-in-lithium-remains-intact-even-in-the-era-of-new-drugs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135502-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नई दवाओं के दौर में भी लिथियम पर कायम डॉक्टरों का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नई दवाओं के दौर में भी लिथियम पर कायम डॉक्टरों का भरोसा
विज्ञापन
-बाइपोलर और मूड डिसऑर्डर के मरीजों में आज भी असरदार है पुरानी दवा
सोनम प्रतिहस्त
नई दिल्ली। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार नई दवाएं आने और इलाज के तरीके बदलने के बावजूद दशकों पुरानी लिथियम दवा आज भी डॉक्टरों के भरोसे पर कायम है। मानव व्यवहार एवं संबद्ध संस्थान के वरिष्ठ मनोचिकित्सक ओम प्रकाश ने कहा लिथियम आज भी उपयोगी है क्योंकि इसका असर वास्तविक और प्रमाणित है। यह उन चुनिंदा दवाओं में शामिल है जो बाइपोलर डिसऑर्डर और मूड डिसऑर्डर के मरीजों में आत्महत्या के खतरे को कम करने में मदद करती हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार आज के समय में तनाव, चिंता, अवसाद और भावनात्मक अस्थिरता के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में मानसिक रोगों के इलाज में प्रभावी और लंबे समय से इस्तेमाल हो रही दवाओं पर एक बार फिर ध्यान बढ़ा है। डॉक्टरों का कहना है कि कई मरीजों में नई दवाओं की तुलना में लिथियम बेहतर और स्थिर परिणाम देती है।
हालांकि विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि लिथियम का सेवन केवल डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए। इसके इस्तेमाल के दौरान नियमित जांच जरूरी होती है ताकि शरीर पर इसके प्रभाव की निगरानी की जा सके।