डॉक्टरों का सवाल- सम्मान तो ठीक, लेकिन पीपीई किट्स और मास्क कौन देगा
- सेना से सम्मान मिलने से डॉक्टर खुश, सीडीएस बिपिन रावत को पत्र लिखकर जताया आभार
- अनेक डॉक्टरों का सवाल, सम्मान के अलावा सुविधाएं भी उपलब्ध कराए सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना के तीनों अंगों ने रविवार को लॉकडाउन 2.0 के आखिरी दिन कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। विशेष विमानों के जरिए देश के विभिन्न कोविड अस्पतालों पर फूल बरसाए गए। कई जगहों पर सेना के बैंड ने विशेष धुन बजाकर डॉक्टरों और नर्सों का सम्मान किया।
स्वास्थ्यकर्मियों का पूरा समुदाय अपने इस स्वागत से बेहद खुश है और इसके लिए सेनाओं को धन्यवाद दे रहा है। लेकिन इसी बीच अनेक डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वयं को दी जा रही सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। इनका कहना है कि स्वागत करने के अलावा सरकार को डॉक्टरों की सुविधाओं को भी ध्यान देना चाहिए।
ऑल इंडिया नर्सेज फेडरेशन की अध्यक्ष अनिता पवार ने कहा कि उनकी सेवाओं का सम्मान किया जाना उन्हें और अधिक सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन इसी बीच अनेक स्वास्थ्यकर्मियों को आने-जाने की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
अनेक अस्पतालों में पीपीई किट्स और रहने की सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। इन मामलों को अनेक बार उठाने के बाद भी आज तक उनका समाधान नहीं किया जा रहा है।
हरियाणा बॉर्डर को दिल्ली से आने-जाने पर बंद किये जाने के बाद अनेक स्वास्थ्यकर्मियों को दिल्ली जाने नहीं दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले डॉक्टरों को भी बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है।
शिकायतें हैं कि अनेक जगहों पर अस्पताल के कार्ड दिखाने के बाद भी उन्हें आने की अनुमति नहीं मिल रही है। पुलिस केवल केंद्र की तरफ से जारी विशेष पास को ही मान्यता दे रही है। ऐसे में सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
एम्स अस्पताल के एक शीर्ष डॉक्टर ने कहा कि दिल्ली के अनेक अस्पतालों में कई जगहों पर डॉक्टरों को पीपीई किट्स न मिल पाने का मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है।
विभिन्न अस्पतालों में सैकड़ों की संख्या में डॉक्टर और नर्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी यह समस्या बनी हुई है। सरकार को डॉक्टरों को सम्मानित करने की बजाय उनके लिए पीपीई किट्स और एन-95 मास्क की सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।
एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों बोले- थैंक यू
वहीं सेना की तरफ से सम्मान किए जाने को लेकर अनेक डॉक्टर खुश हैं। एम्स अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आदर्श प्रताप सिंह ने सीडीएस बिपिन रावत को एक पत्र लिखकर इस सम्मान के लिए धन्यवाद कहा है। पत्र में डॉक्टरों की ओर से सेना के सभी योद्धाओं को भी धन्यवाद दिया गया है।