{"_id":"5ce2ba4bbdec2207132d6ce5","slug":"doctor-was-robbed-after-failure-in-killing-him-six-arrested-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या न कर पाने की झुंझलाहट में चिकित्सक को लूटा, 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या न कर पाने की झुंझलाहट में चिकित्सक को लूटा, 6 गिरफ्तार
Mon, 20 May 2019 08:02 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 20 May 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Demo Photo
सिहानीगेट थाना क्षेत्र में 14 मई को युवक की हत्या में असफल होने के बाद बदमाशों ने एक चिकित्सक को गनप्वाइंट पर लेकर चेन और अंगूठी लूट ली थी। पुलिस ने गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने जेल में रहकर ही गैंग तैयार कर किया था। बाहर निकलकर लूट, डकैती और हत्या की वारदातों को अंजाम दिया करता था। बदमाशों के पास से पांच रिवाल्वर, पिस्टल, कारतूस, सोने की चेन और अंगूठी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि 14 मई की रात को हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने डॉ. निरंजन कुमार से हथियार के दम पर लूटपाट की थी। बदमाशों को पकड़ने के लिए सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने सोमवार को बाबा ढाबे केपास से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना नाम रवि निवासी मेरठ, आकाश निवासी बागपत, मिंटू , बंटी, प्रिंस त्यागी , रवि शर्मा निवासी सिहानी सद्दीकनगर थाना सिहानीगेट गाजियाबाद बताया। एसपी सिटी ने बताया कि मिंटू उफ कुलदीप इस गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
बीबीए की पढ़ाई केदौरान कॉलेज में अंकुर उर्फ सिट्टी निवासी गढ़ी से बर्थ-डे पार्टी में लड़ाई हो गई थी। इसमें मिंटू को सिट्टी ग्रुप ने पीट दिया था। उसका बदला लेने के लिए मिंटू ने आकाश, रवि को बुलाया और सिट्टी की हत्या की प्लानिंग की। वह हथियार लेकर सिट्टी के घर के पास गढ़ी पहुंच गए। जहां काफी समय तक सिट्टी का इंतजार किया, लेकिन वह घर से बाहर नहीं आया। हत्या न कर पाने की झुंझलाहट में वह वहां से चले और गढ़ी में ही क्लीनिक पर बैठे चिकित्सक को गनप्वाइंट पर लेकर लूट लिया था।
विज्ञापन
मिंटू को खर्च के लिए 50 हजार रुपये महीना देते हैं पिता
जेल में तैयार किया गैंग
एसपी सिटी ने बताया कि मिंटू गगन नाम के व्यक्ति की हत्या में जेल गया था। वहां उसकी मुलाकात कुख्यात गिरीश नाम के व्यक्ति से हुई। गिरीश वेदू के भाई की हत्या में बंद था। यहां पर गिरीश ने उसे अपराध की दुनिया के बारे में समझाया। गिरीश मिंटू को जेल में अक्सर अपने काम बताता रहता था। यहीं से मिंटू ने अपराध की दुनिया में सही से कदम रखा। इससे पहले 2017 में मिंटू, रवि व बंटी एक व्यापारी की हत्या में जेल जा चुके हैं। उसकेबाद लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया।
कहां से आ रहे थे हथियार
आरोपियों के पास पांच पिस्टल और रिवाल्वर थे। पुलिस ने बताया कि इनके पास महंगे हथियार हैं। यह हथियार कहां से मंगाए जाते थे, कौन इन हथियारों की सप्लाई करता था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। इस गैंग के माध्यम से उन्हें भी पकड़ा जाएगा। सप्लाई करने वाला गैंग बड़े स्तर पर हथियारों की सप्लाई करता है। उससे भी कई खुलासे हो सकते हैं।
अपराधी मिंटू के पिता मूलचंद त्यागी उसकी जरूरत पूरी करने के लिए प्रत्येक माह 50 हजार रुपये खर्च के लिए देते थे। जिससे वह बिंदास जिंदगी जीता था। मिंटू ने बीबीए की पढ़ाई की है, प्रिंस ने भी ग्रेजुएशन किया है। बाकी सभी आरोपी 10वीं पास हैं।