{"_id":"5d9504d187915e13e43a58a2e7e36b78","slug":"doctor-s-car-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक का हाथ-पैर बांध कर फेंका, कार ले हुए चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक का हाथ-पैर बांध कर फेंका, कार ले हुए चंपत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 26 Oct 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के वैशाली से तीन बदमाशों ने आई-20 कार चालक को बंधक बनाकर गाड़ी लूट ली। बाद में चालक को दादरी कोतवाली क्षेत्र में फेंक कर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मेरठ के फाजलपुर कंकरखेड़ा निवासी जितेंद्र मेरठ के डॉक्टर सीके रेड्डी की गाड़ी चलाता है। शुक्रवार को जितेंद्र और डॉ. रेड्डी की पत्नी डॉ. वीना को कार से दिल्ली के द्वारिका में छोड़कर वापस मेरठ जा रहा था। गाजियाबाद के वैशाली में चालक सड़क किनारे कार रोक कर लघुशंका के लिए गया। जैसे ही वह गाड़ी में बैठा, उसी समय तीन बदमाशों ने उसे दबोच लिया। जितेंद्र हाथ-पैर बांधकर उसे कार के पीछे की सीट पर डाल दिया। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
बदमाश कार को लेकर दादरी की तरफ भाग गए। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोट गांव के पास ईंट भट्टा के नजदीक जितेंद्र को फेंक कर फरार हो गए। चालक किसी तरह दादरी कोतवाली पहुंचा और कार लूट की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने फौरन कोट सैंथली, दादरी समेत अन्य पुलिस चौकियों पर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी। दादरी कोतवाल बीपी मलिक का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। मामला दर्ज कर गाजियाबाद पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन